हमीरपुर में अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, सरीला में JCB से बंद कराया रास्ता

हमीरपुर के सरीला में बेतवा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में जारी अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है. जलालपुर थाना क्षेत्र के कुपरा गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम विकास यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इस सख्ती से अवैध खनन में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया.
एसडीएम के निर्देशों पर नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार और जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उन रास्तों को बंद कराया जिनका उपयोग अवैध बालू परिवहन के लिए किया जा रहा था.

एसडीएम विकास यादव ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बेतवा नदी की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध रूप से बालू का उठाव करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके वाहनों को भी जब्त किया जाएगा.
स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुपरा गांव के पास बेतवा नदी से कुछ समय से रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों द्वारा चोरी-छिपे बालू निकाली जा रही थी. इससे नदी के स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा था और सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा था. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन पर अंकुश लगने की उम्मीद है. पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि अवैध खनन की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर में पटाखे के गोदाम में धमाके से सनसनी, दो बच्चे घायल; मौके पर पहुंचे आला अफसर
1 अगस्त 2026
‘भारत सरकार’ लिखी अर्टिगा कार में युवक का शव मिला, रावतपुर में घंटों सड़क किनारे खड़ी थी
1 अगस्त 2026
बाबूपुरवा में जर्मन शेफर्ड का 5वीं के छात्र पर हमला, जांघ पर काटा; लोगों ने लाठी–डंडे से बचाई जान
1 अगस्त 2026