कानपुर देहात के अकबरपुर में अनोखा खिचड़ी भोज, पैर छूकर खिला रहे ‘रवि उर्फ ज्ञानी’

कानपुर देहात (अकबरपुर):मकर संक्रांति के मौके पर जहां प्रदेशभर में खिचड़ी भोज के आयोजन हो रहे हैं, वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में एक अलग ही अंदाज का खिचड़ी भोज लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां खिचड़ी भोज कराने वाले रवि उर्फ ज्ञानी न सिर्फ लोगों को भोजन करा रहे हैं, बल्कि राहगीरों के पैर छूकर उन्हें आदरपूर्वक खिचड़ी परोस रहे हैं।

इस अनोखे दृश्य को देखकर राह चलते लोग भी रुकने को मजबूर हो रहे हैं। जो भी इस आयोजन को देख रहा है, वह कुछ पल ठहरकर खिचड़ी का स्वाद ले रहा है और इस अनूठी पहल की सराहना कर रहा है।
सेवा भाव से किया गया आयोजन

रवि उर्फ ज्ञानी का कहना है कि यह कार्यक्रम सेवा और सम्मान की भावना से किया जा रहा है। उनका उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि समाज में आपसी सम्मान और विनम्रता का संदेश देना है। पैर छूकर खिचड़ी खिलाने का यह तरीका लोगों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ रहा है।
राहगीरों में दिखा उत्साह
खिचड़ी भोज स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। खास बात यह रही कि बिना किसी प्रचार के भी बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग यहां पहुंचते रहे। लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा खिचड़ी भोज पहले कभी नहीं देखा।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

गोविंद नगर कच्ची बस्ती में अतिक्रमण हटाने गई टीम ने किया लाठीचार्ज, बाल घसीटकर जड़े थप्पड़; नाले में गिरे लोग
17 जुलाई 2026
दुष्कर्म के आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, रसूलाबाद में दो दिन पहले ही दर्ज हुई थी FIR
17 जुलाई 2026
रामपुर SP सोमेंद्र मीना हटाये गये, जौहर यूनिवर्सिटी से पुलिसकर्मियों को भगाये जाने की मिली सजा
17 जुलाई 2026