कानपुर देहात : कानपुर देहात के जैनपुर स्थित बड़ा दरबार गेस्ट हाउस में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 119वीं जयंती पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके बलिदान, साहस और भारत माता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
आजादी के आंदोलन में जन सहभागिता शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मुख्य अतिथि जुगल देवी इंटर कॉलेज कानपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आचार्य भूपति तिवारी ने आजाद के बारे में बताया कि उन्होंने कहा कि पंडित सीताराम तिवारी और जगरानी देवी के पुत्र चंद्रशेखर आजाद ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने काकोरी कांड और लाहौर षडयंत्र केस में सक्रिय भागीदारी की थी। शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी आर. के.अग्निहोत्री ने कहा कि चंद्रशेखर का नाम भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में अमिट है। बचपन में अंग्रेजों ने उन्हें 15 कोड़ो का दंड दिया था तभी उन्होंने संकल्प लिया कि अब अंग्रेजों के हाथ कभी नहीं लगेंगे। इसी संकल्प को पूरा करते हुए उन्होंने 27 फरवरी 1931 को पुलिस से घिरने के बाद अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में स्वयं को गोली मारकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आजादी की लड़ाई में अपने क्रांतिकारी क्रियाकलापों से स्वतंत्रता आंदोलन की ज्वाला को निरंतर प्रज्वलित करते रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट रविंद्र नाथ मिश्र ने एक रोचक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि जब जज ने आजाद से उनका नाम पूछा, तो उन्होंने कहा – नाम आजाद और घर जेलखाना। कोड़े की सजा के दौरान हर कोड़े पर वंदे मातरम् का उद्घोष करते रहे।
शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कार्यक्रम आयोजक रचना त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, अशोक पांडे, संरक्षक प्रेमचंद्र त्रिपाठी, रजोल शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, मुनेश शुक्ला, बीटू द्विवेदी,रामकिशोर पांडेय, प्रद्युम्न शुक्ल, अंबुज द्विवेदी, नरेंद्र शुक्ल (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक), शिव प्रसाद मिश्र,राजेश अवस्थी, किरण अवस्थी, नीतू पांडेय, आनंद तिवारी, महेश तिवारी, बाबा रमाकांत तिवारी, रवींद्र शुक्ल (पूर्व ब्लॉक प्रमुख मलासा) रामभरोसे शास्त्री, सत्य नारायण शुक्ल, एडवोकेट अंकित शुक्ल,शिवकुमार मिश्रा, सूर्यप्रकाश शर्मा, रुचि त्रिपाठी, विनीत त्रिवेदी, गोविंद दीक्षित, सुधांशु चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, सुभाष तिवारी, श्याम जी दीक्षित। विवेक तिवारी, राकेश द्विवेदी, अमोद द्विवेदी, सुनील तिवारी, बृजेंद्र शुक्ला, पिंकी पाठक, राहुल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।