घाटमपुर के पतारा में डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, 500 मीटर तक बाइक घसीटते हुए ले गया

✍️NNS Desk
घाटमपुर के पतारा में डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, 500 मीटर तक बाइक घसीटते हुए ले गया

कानपुर में घाटमपुर के पतारा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मारते हुए कुचल दिया. हादसे के बाद डंपर में फंसी बाइक को चालक पांच सौ मीटर दूर तक घसीटता ले गया. लोगो को पीछा करता देख चालक डंपर को छोड़कर मौके से भाग निकला. जबकि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसा सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हुई.

सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी 27 वर्षीय अतुल शुक्रवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर बाइक लेकर कानपुर जा रहे थे. घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे पर स्थित बरनाव मोड के पास पहुंचे तभी ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक डंपर के नीचे फंस गई.

चालक बाइक को घसीटते हुए पांच सौ मीटर दूर तक ले गया, लोगो को पीछा करते देख चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला. राहगीरों ने फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.

घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी, परिजनों को सूचना देकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश से और खबरें