नई दिल्ली | स्पोर्ट्स डेस्क
Chess Rapid Blitz 2025: भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण तब सामने आया, जब ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने एक बार फिर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। यह जीत सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में आई है, जहां गुकेश लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका रहे हैं।
छठे राउंड में गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को शिकस्त दी। यह उनकी कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, उन्होंने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के क्लासिकल प्रारूप में भी कार्लसन को पराजित किया था। Chess Rapid Blitz 2025
🔸 टूर्नामेंट में शानदार बढ़त- Chess Rapid Blitz 2025
गुकेश की यह जीत इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके कुल 12 में से 10 अंक हो चुके हैं। वह पोलैंड के खिलाड़ी डुडा जान क्रिस्टोफ से दो अंक आगे चल रहे हैं। रैपिड वर्ग में अब सिर्फ तीन मुकाबले शेष हैं, ऐसे में गुकेश खिताब के प्रबल दावेदार बन चुके हैं। Chess Rapid Blitz 2025
🔸 कार्लसन की निराशा छलकी- Chess Rapid Blitz 2025
हार के बाद मैग्नस कार्लसन काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा,
"ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। जब मैं खेल रहा हूं, तो प्रवाह महसूस नहीं हो रहा। मेरा खेल लगातार बिगड़ता जा रहा है।"
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गुकेश का खेल शानदार है और लगातार पांच जीत दर्ज करना आसान नहीं होता। यह बयान इस बात का संकेत है कि कार्लसन का आत्मविश्वास डगमगा गया है। Chess Rapid Blitz 2025
🔸 गुकेश की उपलब्धियां- Chess Rapid Blitz 2025
गुकेश ने हाल ही में विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए उम्मीदवार बनने का गौरव भी हासिल किया था। वह इस समय भारतीय शतरंज का नया चेहरा बनते जा रहे हैं। कार्लसन जैसे खिलाड़ी को हराकर उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारत में शतरंज की नई पीढ़ी तैयार है, जो दुनिया को चुनौती देने में सक्षम है।