IND vs PAK: ICC vs PCB विवाद में बांग्लादेश की एंट्री… अचानक क्यों पाकिस्तान पहुंचे BCB के अध्यक्ष?

T20 World Cup 2026 India vs Pakistan : नई दिल्ली / लाहौर:टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने ग्रुप स्टेज के एक-एक मैच खेल लिए हैं। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि 15 फरवरी को तय भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाएगा या नहीं।खबरों के अनुसार ICC और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की अहम बैठक आज, 8 फरवरी को होने वाली है, जिसमें मैच की अंतिम स्थिति तय हो सकती है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बढ़ाया विवाद
हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर आई कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य लाहौर में PCB अधिकारियों से भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मचे बवाल पर चर्चा करना है।दरअसल, पाकिस्तान ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।यह कदम उन्होंने बांग्लादेश के समर्थन में उठाया, जिसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना किया था, जिसके बाद ICC ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर दिया।
ICC की चेतावनी और संभावित कार्रवाई
ICC ने पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि अगर वह बहिष्कार के अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उसे कई गंभीर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है भारी आर्थिक जुर्माना टूर्नामेंट में अंक कटौती PCB की ICC सदस्यता पर खतरा भविष्य के वैश्विक टूर्नामेंटों की मेजबानी का अधिकार छिनना
पाकिस्तान के तेवर बदलने की संभावना
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि PCB ने ICC को ‘फोर्स मेज्योर’ नियम का हवाला देकर मैच से दूरी बनाए रखने की कोशिश की। ICC ने इस तर्क को बहिष्कार का औचित्य मानने से इंकार किया और PCB से स्पष्ट जवाब मांगा। जवाब नहीं मिलने पर ICC ने संभावित कार्रवाई की चेतावनी दी।इसके बाद PCB ने ICC से बातचीत करके समाधान निकालने की दिशा में कदम बढ़ाए।इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब 8 फरवरी को होने वाली बैठक में भारत-पाकिस्तान मैच की नियति तय हो सकती है। टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा की तरह सबसे चर्चित और नजरों में रहने वाला रहा है।ICC और PCB की बैठक के बाद ही पता चलेगा कि 15 फरवरी को मैच होगा या नहीं, और यह फैसला संपूर्ण क्रिकेट दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।