मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी जामिन अली पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन और सूरजपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे हमलावर की तलाश अभी जारी है।
घटना उस समय हुई थी जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी जामिन अली ने रॉन्ग साइड से आ रही एक कार को रोका था। जैसे ही पुलिसकर्मी ने कार चालकों को नियमों का पालन करने को कहा, कार में सवार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

हमले के बाद आरोपी मौके से कार छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर यह देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए कि कार के अंदर एक 4 साल की बच्ची फंसी हुई थी। तुरंत मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार का शीशा तोड़कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी ट्रैफिक और मिशन शक्ति टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मी पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Popular से और खबरें

UP Poshan Aahar Tender Scam: Karodon Ke Tender Par Uthe Gambhir Sawal, Bachchon Aur Garbhvati Mahilaon Ke Poshan Par Sankat?
2 जून 2026
Jafrabad Swimming Pool: Suraksha Ke Bina Chal Raha Maut Ka Pool
1 जून 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026