पीलीभीत: कथित भाजपा नेता की ग्रामीणों ने की पिटाई, दौड़ा-दौड़ा कर मारा

रिपोर्टर:-संजय शुक्ला पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक कथित भाजपा नेता की ग्रामीणों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। घटना थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव भैरो कलां की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कथित भाजपा नेता अपने 20-25 समर्थकों के साथ गांव में दबंगई दिखाने पहुंचे थे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने कथित भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह नेता को बचाकर थाने ले गई। पीलीभीत: कथित भाजपा नेता की ग्रामीणों ने की पिटाई
पुलिस की कार्रवाई पीलीभीत: कथित भाजपा नेता की ग्रामीणों ने की पिटाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों में चर्चा पीलीभीत: कथित भाजपा नेता की ग्रामीणों ने की पिटाई
यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नेता गांव में दबंगई करने आए थे, जबकि समर्थक पक्ष इसे साजिश करार दे रहा है।
अन्य से और खबरें

सुल्तानपुर : महिला आरक्षण पर बीजेपी पर संजय सिंह का हमला, “543 सीटों पर तुरंत 33% आरक्षण लागू करें”
13 अप्रैल 2026
मुंबई: मीरा-भायंदर के इंद्रलोक फेज-4 में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 2 बच्चों,3 लोगों की मौत
11 अप्रैल 2026
संतकबीरनगर: तेज रफ्तार कार ने ग्राम प्रधान को रौंदा, मोबाइल पर बात करना बना मौत की वजह
6 अप्रैल 2026