Amethi Malti River News – मालती नदी के पास ग्रामीणों ने आने जाने के लिए खुद बना डाला बांस बल्ली के सहारे वैकल्पिक पुल

✍️By: Nation Now Samachar Desk
मालती नदी के पास ग्रामीणों ने आने जाने के लिए खुद बना डाला बांस बल्ली के सहारे वैकल्पिक पुल

संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर टिकरिया स्थित मालती नदी के पास बना वैकल्पिक मार्ग बहे हुए लगभग एक माह गुजर चुका है। जलस्तर कम हो जाने के बावजूद कार्यदाई संस्था अब तक मार्ग की मरम्मत नहीं करा सकी। वृहस्पतिवार को स्थानीय युवकों और ग्रामीणों के प्रयास से बांस बल्ली से साईकिल और पैदल नदी पार करने के लिए मार्ग बनाया गया। Amethi Malti River News

वैकल्पिक मार्ग बाधित रहने से छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को रोजाना 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले बच्चों, दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों और आम राहगीरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

परिस्थितियों से परेशान होकर-ग्रामीणों ने स्वयं श्रमकर बना डाला‌ लकड़ी और बांस बल्ली का पुल Amethi Malti River News

समस्या लंबी खिंचने पर अब स्थानीय युवक खुद आगे आए। उन्होंने बांस और बल्ली लगाकर पैदल व साइकिल से गुजरने लायक अस्थायी रास्ता बनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा क्योंकि विभाग ने अब तक कोई पहल नहीं की।Amethi Malti River News
ग्रामीण रामबोध कश्यप ने कहा कि कार्यदाई संस्था के मुंशी से कई बार समस्या से अवगत कराते हुए मांग की गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, हम सब छोटे छोटे किसान है उस पार खेत है खेती बाड़ी में काफी समस्या हो रही है। हम सब ने मिलकर समस्या के समाधान के लिए कुछ विकल्प निकाला है। ग्रामीण और गांव के स्कूली बच्चे अब पैदल और साईकिल से उस पार जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि जानकारी होने पर ग्रामीणों को बांस बल्ली से मार्ग बनाने को लेकर मौके पर पहुंचकर मना किया गया था। Amethi Malti River News

अन्य से और खबरें