चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, महाराजपुर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल्ली से बिहार लौट रहा 21 वर्षीय युवक विजय कुमार गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मंगलवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वह बिहार के कैमूर जिले के थाना भभुआ अंतर्गत ग्राम व पोस्ट बारे का निवासी था. मृतक के साथ गांव जा रहे साथियों ने बताया कि विजय दिल्ली की मानेश्वर कंपनी में सीएनसी मशीन ऑपरेटर के पद पर काम करता था और वह सबके साथ ट्रेन से गांव जा रहा था. सूचना कर्ता बिट्टू कुमार ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी और विजय गेट के पास बैठा था.
धक्का-मुक्की के दौरान वह संतुलन खोकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. रात करीब आठ बजे जब साथियों ने उसे गेट के पास नहीं देखा, तो उन्होंने ट्रेन की चेन खींचकर आरपीएफ को सूचना दी. सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद सरसौल चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्रा पुलिस टीम के साथ सरसौल-प्रेमपुर स्टेशन के पास पहुंचे.
10 किलोमीटर तक देर रात तक युवक की चली तलाश: रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे करीब 10 किलोमीटर तक देर रात तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार सुबह ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के साथियों से उसकी शिनाख्त कराई.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रेन से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बर्थडे से एक दिन पहले फांसी लगायी, रात में पूछा- पापा गिफ्ट क्या दोगे? सुबह फंदे से लटकी मिली
11 सितंबर 2026
घाटमपुर क्षेत्र में बारिश से 5 कच्चे मकानों के छत-कमरे ढहे: बाल-बाल बचे लोग, SDM ने जांच के निर्देश दिए
11 सितंबर 2026
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद HC ने मांगा जवाब, जुर्माना वसूली पर भी लगायी रोक
11 सितंबर 2026