लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर युवती की मौत, बॉयफ्रेंड के साथ आयी थी

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई. वह एक लड़के के साथ रुकी थी. उसके गिरने के बाद लड़का भाग गया. घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6 बजे हुई. दोनों ने होटल में दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था.
समरीन लखनऊ की रहने वाली थी, जबकि युवक अवनीश जायसवाल सुल्तानपुर का रहने वाला है. समरीन एक होटल में काम करती थी और शादीशुदा थी. उसका पति से तलाक का मामला चल रहा है. इस मामले में सोमवार को उसकी पेशी थी, लेकिन वह नहीं गई. वह सुबह 11 बजे बहन हबीबा के लिए कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकली थी.
मां ने रोते हुए कहा- “लड़के का नाम देव है. उसने हाथ में कलावा बांध रखा था. होटल में उसने कोई दूसरा नाम लिखवाया था. मेरी बेटी कपड़े लेने गई थी. लड़का उसे अकबरी गेट से ले गया. 10वीं मंजिल से फेंक दिया। उसका भाई DSP है. मोदी जी से मुझे इंसाफ चाहिए. मेरी औलाद चली गई.”

नीचे गिरने के बाद लड़की की बॉडी कई जगह से मुड़ गई. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
दिन में दोनों होटल आए, शाम को लड़की गिरी: पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर के दोस्तपुर में रहने वाले अवनीश जायसवाल ने होटल का कमरा नंबर-1037 बुक कराया था. सोमवार दोपहर 12 बजे अवनीश और समरीन होटल पहुंचे. शाम 6 बजे समरीन बालकनी से नीचे गिर गई. यह देखकर अवनीश दौड़कर लिफ्ट में घुस गया
इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर से बाहर निकला, फिर पार्किंग से अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गया. कुछ देर बाद पुलिस पहुंची. पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की फोटो-वीडियोग्राफी कराई. साक्ष्य इकट्ठा किए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

यह तस्वीर अवनीश जायसवाल की है. ये मृतक समरीन के साथ होटल में था.
पांच बहनें और दो भाई, मां के साथ रहती थी समरीन: समरीन पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी. पिता मोहम्मद तज्जू की 7 साल पहले मुंबई में मौत हो गई थी. बड़ा भाई इमरान सऊदी अरब और छोटा भाई आमिर ओमान में रहते हैं. दोनों कपड़ों पर कारीगरी का काम करते हैं.

ओमेक्स हजरतगंज की इसी बिल्डिंग में घटना हुई.
समरीन की शादी 6 साल पहले चौपटिया की तंबाकू मंडी के पास रहने वाले एक युवक से हुई थी. शादी के बाद एक बच्चा हुआ, लेकिन 6 महीने में उसकी मौत हो गई थी. शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था. इसके बाद से समरीन मां और बहनों के साथ रहती थी.

यह होटल सेलेस्टियल मैन्योर का कमरा नंबर-1037 है, जहां लड़का-लड़की ठहरे थे.
लड़की के मौसा बोले- धोखे से होटल ले गया था लड़का: समरीन के मौसा मोहम्मद शकील का कहना है कि समरीन सीधी-सादी लड़की थी. युवक कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था. उसे धोखे से होटल ले गया। होटल में क्या हुआ, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. परिवार को रात 11 बजे घटना का पता चला
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में रामादेवी के शक्ति नगर में डाई पीकर फंदे पर लटका युवक, पत्नी के सामने लगाया मौत को गले
13 अक्तूबर 2026
पीलीभीत में रामलीला के हिसाब-किताब पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 2 सगे भाइयों समेत 3 की हत्या
13 अक्तूबर 2026
UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें
12 अक्तूबर 2026