कानपुर के हाथीगांव में ट्यूबवेल पर अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, मौके पर मिली शराब की बोतल-गिलास

कानपुर में महाराजपुर के हाथी गांव में अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इससे पहले उस चाकू और खुरपे से भी गोदा गया. सुबह 5 बजे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई.
महाराजपुर के हाथीगांव निवासी लगभग 52 वर्षीय हरिमोहन यादव गांव के ही अनिल सिंह के खेतों में ट्यूबवेल पर रहते थे.वो वहां खेतों के साथ ट्यूबवेल की देखरेख का काम करते थे. गुरुवार सुबह उनका रक्तरंजित शव ट्यूबवेल के बाहर पड़ा था. धारदार हथियार से गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी गई.घटनास्थल के पास शराब की बोतल, डिस्पोजल मिले है. उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपितों ने पहले शराब पी और उसके बाद बेरहमी से हत्या की.
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई. हरिमोहन चार भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे. पहले वो अनिल सिंह के टेंट हाउस में काम करते थे, बाद में ट्यूबवेल की रखवाली करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने गांव के अर्जुन गुप्ता, मुलायम यादव और श्याम सक्सेना के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
शव उठाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध: पुलिस के शव उठाने पर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर आकर जांच करे.उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक बुलाई फिर शव उठाया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बुलंदशहर में बिस्कुट की पेटी खोलते ही फुफकारता निकला सांप, कर्मचारी को डसा
14 अक्तूबर 2026
कानपुर में 18Kg चांदी चोरी करने वाले बाप-बेटा अरेस्ट, 4 लाख कर्ज की अदायगी के लिए की चोरी
14 अक्तूबर 2026
UP में 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश, इलाहबाद HC का बड़ा फैसला; क्या वि.स. चुनाव आगे बढ़ेंगे?
14 अक्तूबर 2026