झांसी कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, बोली- ‘पति धर्मांतरण कराना चाहता है’

झांसी में गुरुवार को एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और धरने पर बैठ गई. आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया है. साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया जा रहा है.
कर्मचारी जैसे ही महिला को डीएम से मिलवाने ले जाने लगे, उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया. मौके पर मौजूद कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को रोक लिया. पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामला बबीना थाना क्षेत्र का है.

महिला पूजा सेन ने बताया- मैंने करीब 17 साल पहले बबीना में रहने वाले गुड्डू कुरैशी से लव मैरिज की थी. हमारे 2 बेटे और एक 16 साल की बेटी है. मेरे पति का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था. उसने उस महिला से शादी भी कर ली है. इसके बाद पति ने मुझे और बच्चों को घर से निकाल दिया.
जब बच्चों के अधिकारों की मांग को लेकर ससुराल पहुंची, तो जेठ ने यह कहकर भगा दिया कि मैं हिंदू हूं. ससुराल के लोग मुझ पर लगातार धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं. धर्म परिवर्तन करने पर मकान देने का भी लालच दे रहे हैं. इस बारे में बबीना थाने और एसएसपी ऑफिस में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
डीएम से मिलने से पहले उड़ेला पेट्रोल: गुरुवार को महिला अपनी बेटी और एक बेटे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची. वहां नह धरने पर बैठ गई. सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने उसकी समस्या सुनी. उसे जिलाधिकारी से मिलवाने के लिए ले जाने लगे. इसी दौरान महिला ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

इसके बाद महिला को नवाबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस उससे पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी शिकायत की जांच की जा रही है.
बेटों का धर्म परिवर्तन कराया: महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसके दोनों बेटों का धर्म परिवर्तन करा दिया है. कुछ दिन पहले उसके जेठ ने उसे आरामशीन स्थित घर पर बुलाया था. वहां उसके साथ अश्लील हरकत की थी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर में ई-रिक्शा और बाइक की भीषण भिड़ंत, दोनों जलकर ख़ाक; युवक झुलसा
11 जून 2026
हाथरस में रेलवे फाटक तोड़कर ट्रैक के पास पहुंचा तेज रफ्तार ट्रक, टला बड़ा हादसा
11 जून 2026
UP पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ वोटरों के नाम हटे
10 जून 2026