हमीरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जमीन को लेकर परिवार वालों से हुआ था झगड़ा

हमीरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर परिवार के लोगों द्वारा धमकाए जाने के बाद उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
जरिया थाना क्षेत्र के पथखुरी गांव की रहने वाली सुनीता (40) पत्नी नवल किशोर की मंगलवार तड़के झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हुई. पति नवल किशोर ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के ही कुछ लोगों ने उनके हिस्से की कृषि भूमि को पिता की वसीयत के जरिए अपने नाम करा लिया था. जब सुनीता को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने इसका विरोध किया, तो परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी.

महिला के पति ने परिवार के लोगों पर आरोप लगाया है.
नवल किशोर के अनुसार, शनिवार शाम धमकी दिए जाने के बाद सुनीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मंगलवार तड़के इलाज के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया.
हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि महिला खेत में चारा काट रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. जरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

इटावा के सैफई में शिक्षक ने बच्चे के सिर को बनाया तबला, बीएसए ने किया निलंबित
9 अक्तूबर 2026
PM मोदी के नाम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण; बिना परीक्षा जॉइनिंग
9 अक्तूबर 2026
UP में भाजपा के 8, सपा के 2 राज्यसभा उम्मीदवार जीते; नथवानी सर्टिफिकेट लेने नहीं आए
9 अक्तूबर 2026