Gold Silver Price Today: जिसका डर था वही हुआ, ₹17,000 उछली चांदी, सोने ने लगाई तेज छलांग
✍️By: Nation Now Samachar Desk

Gold Silver Price Today: नई दिल्ली | सोना-चांदी के निवेशकों को जिस बड़े उछाल का अंदेशा था, वही अब हकीकत बन गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताज़ा रेट लिस्ट के मुताबिक, आज बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली।24 कैरेट सोने की कीमत में ₹3,515 प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई, जबकि चांदी ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही दिन में ₹16,826 प्रति किलो की छलांग लगा दी।

सोने-चांदी के ताज़ा रेट (IBJA के अनुसार)
सोने की कीमत (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना: ₹1,55,593 ,22 कैरेट सोना: ₹1,42,523, 18 कैरेट सोना: ₹1,16,695,चांदी की कीमत (1 किलो) चांदी: ₹2,61,755 इस तेजी के बाद सर्राफा बाजार में खरीदारों और निवेशकों दोनों के बीच हलचल तेज हो गई है।
क्यों अचानक उछला सोना-चांदी? जानिए बड़ी वजहें
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बुलियन मार्केट में आई इस तेजी के पीछे वैश्विक आर्थिक संकेतक बड़ी वजह बने हैं 🇺🇸 अमेरिका में महंगाई (Inflation) के आंकड़े GDP और PMI डेटा फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती चीन और जर्मनी के महंगाई आंकड़ों का इंतजार अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.20% की तेज गिरावटडॉलर कमजोर होते ही सोना-चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बन जाते हैं, जिससे कीमतों में तेज उछाल आता है।
आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर अमेरिका और यूरोप के आर्थिक आंकड़े कमजोर आते हैं,और फेड ब्याज दरों में कटौती के संकेत देता है,तो सोना-चांदी में और तेजी देखने को मिल सकती है।हालांकि, शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
business news से और खबरें

Crude Oil Price: सीजफायर के बाद अमेरिकी तेल कीमतों में बड़ी गिरावट, शेयर बाजार में भी राहत
8 अप्रैल 2026
ईरान-जंग के असर से भारत में कंडोम की कीमतों में 50% तक इजाफा होने का खतरा
1 अप्रैल 2026
22 मार्च 2026: सोना-चांदी के दाम में बड़ा गिरावट, निवेशकों के लिए अवसर
22 मार्च 2026