वाह री व्यवस्था!करोड़ो खर्च कर आशियाना बनाने वाले बेघर, KDA ने सील किया हार्मोनी अपार्टमेंट

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के नवीन नगर स्थित हार्मोनी अपार्टमेंट को शुक्रवार देर रात कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के प्रवर्तन दस्ते ने सील कर दिया. यह कार्रवाई बेसमेंट में एक फ्लैट की दीवार गिरने और आंगन का हिस्सा धंसने की घटना के बाद की गई.
शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले 13 परिवारों के करीब 50 लोगों में दहशत फैल गई. लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और मेट्रो की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को खाली कराया गया.
केडीए का नोटिस चस्पा.
अपार्टमेंट की निवासी दीप्ति ने केडीए अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बेसमेंट में अवैध निर्माण और दुकानों के लिए खुदाई का काम किया जा रहा था. इसी दौरान बारिश का पानी बेसमेंट में भर गया, जिससे जमीन कमजोर हो गई और जमीन धंस गई.
वहीं, हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे अपार्टमेंट को सील कर दिया है. अब केडीए और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं और अवैध निर्माण की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि उन्होंने 4BHK का फ्लैट 1 करोड़ 30 लाख रुपए और 3BHK का फ्लैट 90 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन अब वे बेघर हो चुके हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

घाटमपुर के पतारा में घर से लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात किए पार
4 जुलाई 2026
तीसरी बेटी पैदा होने पर महिला ने बड़ी बेटी को जहर देकर खुद भी खाया, दोनों अस्पताल में भर्ती
4 जुलाई 2026
राम मंदिर से 800 ग्राम सोने वाली मानस भी गायब, पूर्व गृह सचिव के आरोप से नई सनसनी
4 जुलाई 2026