काशी में एयर शो: चिनूक हेलीकॉप्टर ने गंगा जल को चूमा, राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी

✍️NNS Desk
काशी में एयर शो: चिनूक हेलीकॉप्टर ने गंगा जल को चूमा, राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी

वाराणसी में आज एयर शो का पहला दिन है. गुरुवार सुबह 11.50 बजे नमो घाट पर सेना के सारंग हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाया. राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी दिखाई. इस एयर शो में 52 लड़ाकू विमान हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे. कुल 100 विमान शामिल हुए

जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के डिजाइन में उड़ान भरी. तीन Mi-17 V-5 हेलिकॉप्टर ‘V’ आकार में राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ेंगे. एयर शो में हेलिकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश की जाएगी.

लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल हैं. ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचें हैं. नमो घाट VVIP के लिए रिजर्व है.

काशी में एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना ने ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो नाम दिया है. यह तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा. करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है. 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे.

उत्तर प्रदेश से और खबरें