दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, सांसद का दावा- चाकू लेकर मुझे मारने आया था शख्स

✍️NNS Desk
दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, सांसद का दावा- चाकू लेकर मुझे मारने आया था शख्स

संसद के बाहर हुए चढ़ावा चोरी विरोध प्रदर्शन को लेकर जारी विवाद अब और गहरा गया है. इस मुद्दे पर बुलाई गई आज रविवार को सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक भारी हंगामा हो गया. मीडिया के सामने ही उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस हो गई.  और पढ़ें

देखते ही देखते यह बहस हाथापाई और झड़प में बदल गई, जिससे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

दरअसल, सांसद पप्पू यादव ने हालिया संसद प्रदर्शन और खुद पर लग रहे आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. वे मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे ही रहे थे कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. 

शुरुआत में बात सिर्फ बहस तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में वहां मौजूद विरोधियों ने नारेबाजी शुरू कर दी. विरोधी गुट की नारेबाजी से पप्पू यादव के समर्थक भड़क गए. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर धक्का-मुक्की होने लगी. हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर कुर्सियां तक फेंकी जाने लगीं. पप्पू यादव खुद कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील करते दिखे, लेकिन भीड़ बेकाबू हो चुकी थी.

राजनीति से और खबरें