यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-‘चढ़ावा चोरों’ को भगवान राम देंगे दंड, जनता गांव-गांव दौड़ाएगी

✍️NNS Desk
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-‘चढ़ावा चोरों’ को भगवान राम देंगे दंड, जनता गांव-गांव दौड़ाएगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार शाम 3:40 बजे कानपुर पहुंचे. पूर्व राष्ट्रीय सचिव एआईसीसी (AICC) अब्दुल मन्नान की जयंती स्मरण कार्यक्रम में तिलक हाल में श्रद्धांजलि अर्पित की. 13 अक्टूबर 2025 को मन्नान का निधन हो गया था. कांग्रेस को कानपुर शहर में मजबूत करने के साथ ही 50 साल तक पार्टी में अलग-अलग पदों पर मन्नान रहे.

अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान राम न्याय करेंगे जिन लोगों ने भगवान राम के मंदिर में चोरी की है, उनको दंड मिलने वाला है. देश की जनता गांव-गांव इनको दौड़ाएगी.

भगवान राम के दर्शन से कोई नहीं रोक सकता है. हमको नहीं रोक पाए. हम बनारस के लोग हैं, झुकने वाले नहीं हैं. पूरी सरकार को दंडवत करा दिया. झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए. जाकर दर्शन किया, जय-जय श्रीराम हुआ और पूरी सरकार को नतमस्तक करा दिया.

राय ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एसआईटी पूरी तरह से फेल है, क्योंकि इस एसआईटी का चेयरमैन प्रयागराज की भगदड़ के समय वहां कमिश्नर थे. वो खुद आरोपी हैं. इसकी जांच तो माननीय हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाती, तो कई बड़े नाम, चेयरमैन से लेकर अन्य लोग भी जेल में होते.

उत्तर प्रदेश से और खबरें