सिंगर अंकित हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, हरियाणा भाग रहे थे; 2 आरोपी अब भी फरार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों सुमित और मोहित को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया. शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया. पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग की.
जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी. दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं. इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुमित और मोहित सोनीपत के रहने वाले थे. दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था. सुमित पर 1 और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे. दोनों ने अपने दो साथियों के साथ सिंगर की हत्या की थी. दो आरोपी सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं.

26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके से निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
अंकित के पिता बोले- अभी आधा इंसाफ, बाकियों को भी मारें: अंकित के पिता सतबीर ने कहा, ‘अभी आधा इंसाफ मिला। अब उम्मीद है कि पूरा इंसाफ मिल जाएगा. पहले भी थी, लेकिन धीरे-धीरे वो डगमगा रही थी. बाकियों को और मारो, तभी हमें तसल्ली होगी. अब पुलिस और योगीजी पर हमारा विश्वास बढ़ गया है. 5-6 दिन हो गए थे, आज कार्रवाई नहीं होती तो विश्वास टूट जाता. आधा इंसाफ अभी बाकी है.’

एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गाडी पर बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग के निशान.
जिम के बाहर घेरकर सिंगर की हत्या की थी, 5 गोलियां लगी थीं: 26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके से निकले. वह स्कॉर्पियो में जैसे ही बैठे, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की. सिर और पेट में 5 गोलियां लगने से वह सड़क पर गिर गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दी. मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई थीं. मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह ने अंकित के पिता को समझाकर जाम खुलवाया था. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली तो चारों बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए थे.
अंकित ने हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था, जिसमें वह गाड़ी में बैठकर ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाते हुए नजर आया था. हत्याकांड के बाद अंकित की पत्नी सीमा ने कहा था- हत्यारों का एनकाउंटर होना चाहिए.
सिंगर अंकित शामली के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला था. पत्नी सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं. पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं. अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाता था. उसका ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाना 15 फरवरी, 2023 को रिलीज हुआ था. इस गाने पर बैन लगा दिया गया था. इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुआ था.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हापुड़ में एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 की मौत; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे
31 अगस्त 2026
लखनऊ में NGO संचालक की अपहरण के बाद हत्या, दुबग्गा नहर में मिला शव; खुद को बताते थे Bjp नेता
30 अगस्त 2026
कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर-दरोगा घायल; महिला की मौत के बाद बवाल
30 अगस्त 2026