उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर दो बसें दुर्घटनाग्रस्त: एक ट्रक से भिड़ी तो दूसरी पलटी, 44 सवारियां घायल

✍️NNS Desk
उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर दो बसें दुर्घटनाग्रस्त: एक ट्रक से भिड़ी तो दूसरी पलटी, 44 सवारियां घायल

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ और बेहटामुजावर क्षेत्र में चालकों को झपकी आने के कारण दो अलग-अलग स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. रविवार को तड़के एक बस ट्रक से भिड़ गई, जबकि दूसरी अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खंती में पलट गई. इन दोनों हादसों में कुल 44 सवारियां घायल हुईं, जिनमें से 32 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

बेहटामुजावर शादीपुर गांव के पास स्लीपर बस ट्रक में पीछे से भिड़ गई. उसमें सात सवारियां घायल हुईं। करीब 15 मिनट बाद दूसरी स्लीपर बस बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई. उसमें दो विदेशी यात्री सहित 32 सवारियां घायल हुई हैं. दोनों घटनाओं में यात्रियों में पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. दोनों बसों की 44 घायलों में 32 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

चालक को झपकी आई: पहली घटना सिद्धार्थ नगर जिले के मोहाना शिवपत नगर निवासी चालक आशिक खान बस में (65) सवारियां बिठाकर दिल्ली से गोंडा जा रहा था. रविवार भर पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय चालक को झपकी आई और बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई.

सात सवारियां घायल हो गईं: हादसे में चालक समेत सात सवारियां घायल हो गई. यूपीडा टीम के साथ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय और एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया.

दिल्ली से लखनऊ जा रही थी बस: दूसरी घटना अयोध्या जिले के अतरंगा क्षेत्र निवासी बस चालक अंकित अपने परिचालक आदर्श के साथ बस में लगभग 65 सवारियां बैठाकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था. रविवार भोर 5:15 बजे बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास चालक अंकित को अचानक झपकी आ गई.

100 किलोमीटर प्रति घंटा थी रफ्तार: बस की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होने से अनियंत्रित होकर एल्यूमीनियम गार्ड तोड़ते हुए 15 फीट गहरी खंती में जाकर पलट हुई. हादसे में चालक, परिचालक सहित 32 सवारियां घायल हो गई. हादसे की सूचना पर थाना अध्यक्ष राजकुमार और सीओ हर्ष मोदी घटनास्थल पर पहुंचे.

32 सवारियों को जिला अस्पताल भेजा: छह एम्बुलेंस से घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भिजवाया. सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि दोनों घटनाओं में सवारियां घायल हुई हैं. अधिक गंभीर कोई भी नहीं है। बेहतर उपचार के लिए दोनों बसों की 32 सवारियों को जिला अस्पताल भेजा गया है. दोनों ही बसें बिहार राज्य के रजिस्ट्रेशन नंबर की हैं.

उत्तर प्रदेश से और खबरें