गुजैनी एलीवेटेड हाईवे पर ट्रक ने मारी बाइक सवार प्रेसकर्मी को टक्कर, मौत; चालक फरार

कानपुर के गुजैनी एलीवेटेड हाईवे पर ट्रक की टक्कर से प्रिंटिंग प्रेसकर्मी की मौत हो गई. चालक फरार है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी तलाश कर रही है. शनिवार रात ड्यूटी से घर लौट रहे प्रिंटिंग प्रेसकर्मी की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दबौली-दो निवासी गौरव त्रिवेदी (42) दादा नगर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत थे.
परिवार में पत्नी शिखा, दो बेटे प्रिंस, शिवाय और मां गुड्डी हैं. छोटे भाई सौरभ ने बताया कि गौरव शनिवार रात फैक्टरी से बाइक से घर लौट रहे थे। गुजैनी एलीवेटेड हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया.
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस: यहां उपचार शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को उनकी जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को हादसे की सूचना दी गई. गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात के सिकंदरा में हाईवे का ओवरब्रिज मार्ग 100 मीटर धंसा, सर्विस लेन से गुजरे वाहन
26 सितंबर 2026
कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत; डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची
26 सितंबर 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर का टायर फटा, MLA समेत 2 घायल
26 सितंबर 2026