RTO चेकिंग से बचने के लिए ट्रक चालक ने बेतवा पुल पर पलटी मौरंग, NH-34 पर लगा भीषण जाम

हमीरपुर में गुरुवार सुबह एक डंपर चालक ने RTO की कार्रवाई से बचने के लिए बेतवा पुल के पास नेशनल हाईवे पर मौरम पलट दी. इससे हाईवे NH-34 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने जेसीबी की मदद से मौरम हटवाकर यातायात बहाल किया.
दरअसल, हमीरपुर में परिवहन विभाग, खनिज विभाग और पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. गुरुवार सुबह चेकिंग की जानकारी मिलते ही डंपर चालक ने अवैध रूप से लदी मौरम को हाईवे पर पलट दिया और कार्रवाई से बचने के लिए मौके से फरार हो गया.

टू-लेन हाईवे पर मौरम गिराए जाने से कुछेछा से लेकर लक्ष्मीबाई तिराहे तक दोनों ओर लंबा जाम लग गया. इस जाम में मालवाहक वाहनों के साथ-साथ बसें और कारें भी फंस गईं, जो लगभग तीन घंटे तक धीमी गति से चलती रहीं. बसों में फंसे कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही निकल पड़े.

हाईवे पर मौरम के कारण लगे जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मौरम को हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

फतेहपुर में गन्ने के खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, ग्रामीण भागे; वन विभाग की टीम ने पकड़ा
9 अगस्त 2026
फतेहपुर में प्रेमिका की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारने की शुरू की कोशिश
9 अगस्त 2026
हमीरपुर में मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी में मारपीट गली तक आयी, बच्चों ने भी पिता को पीटा
9 अगस्त 2026