घड़ी का भी वास्तु कनेक्शन: इन जगहों पर लगाना माना जाता है अशुभ! जरूर बरते ये सावधानी

✍️NNS Desk
घड़ी का भी वास्तु कनेक्शन: इन जगहों पर लगाना माना जाता है अशुभ! जरूर बरते ये सावधानी

क्या आप जानते हैं कि घर की दीवार पर टंगी घड़ी सिर्फ समय देखने के काम नहीं आती? वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह घड़ी आपके घर की एनर्जी (ऊर्जा) को कंट्रोल करती है. अगर घड़ी सही दिशा में हो, तो घर में सुख-शांति आती है और काम बनते हैं. वहीं, गलत जगह पर लगी घड़ी उलझनें पैदा कर सकती है .आइए जानते हैं घर में घड़ी लगाने के आसान और असरदार तरीके.

1. कहां लगाएं घड़ी? (सही दिशा)

पूर्व (East) की दीवार: यह दिशा सूर्योदय की है, जो नई शुरुआत और मान-सम्मान का प्रतीक है. यहां घड़ी लगाने से घर के सदस्यों की तरक्की होती है. 

उत्तर (North) की दीवार: इसे धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. यहां घड़ी लगाने से घर में बरकत और धन का आगमन बना रहता है. 

किस तरफ नहीं लगानी चाहिए?

कभी भी दक्षिण (South) दिशा की दीवार पर घड़ी न लगाएं. इसे यम की दिशा माना जाता है, जिससे काम में रुकावटें आ सकती हैं,  घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. 

2. कैसी घड़ी घर में लाएं? गोल और प्यारी: घड़ी का आकार गोल (Round) हो तो सबसे बेस्ट है, क्योंकि यह जीवन में तालमेल और सरलता लाती है. 

पेंडुलम वाली घड़ी: अगर घर के हॉल में पेंडुलम वाली घड़ी है, तो यह घर में गुड वाइब्स (अच्छी ऊर्जा) को बढ़ाती है. 

अजीब डिजाइनों से बचें: बहुत नुकीली या अजीब आकार की घड़ियां लगाने से बचें. घड़ी ऐसी हो जिसे देखकर मन खुश हो जाए. 

3. इन बातों का रखें खास ख्याल

बंद घड़ी : घर में कभी भी बंद या खराब घड़ी न रखें. अगर सेल खत्म हो गया है या घड़ी खराब है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं. रुकी हुई घड़ी प्रगति में बाधा डालती है.

समय से रहें आगे: वास्तु के जानकारों के अनुसार, घड़ी का समय अगर 1-2 मिनट आगे रहता है, तो यह आपको जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

साफ-सफाई: घड़ी पर धूल न जमने दें. चमकती हुई घड़ी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.

बेडरूम का नियम: कोशिश करें कि बेडरूम में बड़ी घड़ी न हो. अगर है, तो उसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखें, ताकि सोते समय वह आपकी नजरों के सामने न आए. 

अध्यात्म से और खबरें