नन्हें-मुन्नों यानि Gen-alpha छात्रों ने स्कूल के जर्जर भवन को लेकर बिगुल फूंका, तिरंगा लेकर 4 घंटे प्रदर्शन

कानपुर में घाटमपुर स्थित समूही भटपुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जर्जर विद्यालय भवन की जगह नया भवन बनवाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया. स्कूल पहुंचे जेन-अल्फा बच्चों ने कक्षाओं में जाने से इनकार कर दिया. बाहर बैठकर करीब चार घंटे तक नारेबाजी की.
दो कमरों में 122 बच्चों की पढ़ाई होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों ने ‘हमारी मांगें पूरी करो’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए विद्यालय भवन बनवाने की मांग उठाई.
बारिश शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं घर लौट गए। मामले की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी दोपहर में विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व शिक्षकों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली.
खुले में बैठकर पढ़ाई को मजबूर छात्रों ने किया प्रदर्शन: समूही भटपुरवा प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है. साल 2023 में भवन का जर्जर हिस्सा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई थी. इसके बाद शिक्षा विभाग की अनुमति से जर्जर हिस्से को ढहा दिया गया और उसकी नीलामी कर दी गई. तब से विद्यालय महज दो कमरों में संचालित हो रहा है. वर्तमान में यहां 122 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. विद्यालय में प्रधानाध्यापिका प्रियंका तिवारी के अलावा दो सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं.

विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भी भवन उपलब्ध नहीं है. इसके चलते केंद्र एक ग्रामीण के घर में चलाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. दो कमरों में 122 बच्चों की पढ़ाई होने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
शनिवार को बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश करने के बजाय बाहर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. करीब चार घंटे तक छात्र-छात्राएं अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे. बारिश शुरू होने के बाद सभी बच्चे घर लौट गए. घटना की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी दोपहर में विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व शिक्षकों से पूरे मामले की जानकारी ली.

एक माह में शुरू होगा विद्यालय भवन का निर्माण: खंड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए केंद्र से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है. प्रदेश स्तर से भी स्वीकृति का इंतजार है. स्वीकृति मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर करीब एक माह में विद्यालय भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मथुरा में गुरुकुलम के 4 छात्रों की टैंक में डूबने से मौत, एक को बचाने के लिए तीन साथी नीचे उतरे थे
6 अक्तूबर 2026
CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का हुआ शुद्धिकरण, मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया; गंगाजल छिड़का
6 अक्तूबर 2026
जालौन में पानी से भरे टब में डूबने से मासूम की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया था अंश
6 अक्तूबर 2026