बांदा में माली समाज की कार्यकारिणी बैठक के साथ माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई गई

संवाददाता मोहित पाल बांदा। माली समाज द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आज 3 जनवरी 2026 को बांदा शहर के बिजली खेड़ा सुतरखाना निवासी महावीर सैनी, जिला अध्यक्ष माली समाज, के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के साथ-साथ श्री माली समाज की कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सैनी, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सैनी एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिभा सैनी के संरक्षण और अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी माली सभा के मंडल प्रभारी अनिल श्रीमाली (अतर्रा निवासी), जिला अध्यक्ष महावीर सैनी तथा सुधीर श्रीमाली (शिक्षक), जवाहर नगर के विशेष सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीमाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से आए राष्ट्रवादी सैनी महासभा के पदाधिकारीगण, मंडल एवं जनपद स्तर के अध्यक्षों सहित आसपास के चारों जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक माली समाज के गणमान्य व्यक्ति, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले न केवल महिला शिक्षा की अग्रदूत थीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक सशक्त आवाज भी थीं।
समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने अपने संबोधन में माली समाज से शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर प्रदेश और देश में अपनी पहचान को और मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ किया गया।
अन्य से और खबरें

Happy Valentine’s Day 2026 Wishes: प्यार, अपनापन और रिश्तों का जश्न
14 फ़रवरी 2026
अब OBC वर्ग के हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति, यूपी बजट सत्र में बड़ा ऐलान
14 फ़रवरी 2026
Rajpal Yadav : राजपाल यादव आर्थिक संकट में, 9 करोड़ के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद
13 फ़रवरी 2026