हापुड़ में एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 की मौत; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे

UP के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 100 किमी की स्पीड में थार बेकाबू होकर पलट गई. हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. इनमें दो सगे भाई हैं. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मरने वाले सभी बदायूं के रहने वाले थे और दिल्ली जा रहे थे.
हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार रात 11:56 बजे हुआ. हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए. छत टूटकर अलग हो गई और बोनट पूरी तरह चकनाचूर हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार एक्सप्रेस-वे पर अचानक डगमगाई और 5-6 बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी. कार में बैठे लोग अंदर फंस गए थे. हम लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर सूचना मिली थी कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक थार (DL 8C BL 9822) दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने पालपुर निवासी जोगिंदर (26), मेवली निवासी दो सगे भाई सुखबीर (25), जसवंत (20) और पुरदलपुर निवासी रवि (20) को मृत घोषित कर दिया.
हादसे में पालपुर निवासी विष्णु (17) गंभीर रूप से घायल हो गया. रवि और जोगेंद्र ममेरे-फुफेरे भाई थे, जबकि घायल विष्णु उनका चचेरा भाई है. थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
रात 9 बजे घर से निकले थे, एक की शादी हो चुकी थी: परिजनों ने बताया- सभी लोग रात 9 बजे घर से निकले थे. जोगिंदर खेती-किसानी का काम करते थे. थार उन्हीं की थी. वहीं, रवि दिल्ली में नौकरी करता था और बाकी लोग भी दिल्ली में ही प्लास्टिक-पॉलिएस्टर बनाने का काम करते थे. मृतक सुखबीर शादीशुदा थे. बाकियों की शादी नहीं हुई थी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर के राठ में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी आग: 21 स्कूटी-ई-रिक्शा समेत लाखों का सामान ख़ाक
31 अगस्त 2026
ग्रेटर नोएडा में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, डिवाइडर तोड़कर कार पर गिरा; 4 की मौत
31 अगस्त 2026
सिंगर अंकित हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, हरियाणा भाग रहे थे; 2 आरोपी अब भी फरार
31 अगस्त 2026