शिवराजपुर में किशोर की करंट लगने से मौत, फ्रिज से सामान निकालते समय हुआ हादसा

कानपुर में शिवराजपुर के रुद्रपुर दहे गांव में शनिवार रात 8 बजे करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब किशोर अपनी घर में संचालित किराने की दुकान पर ग्राहक के लिए फ्रिज से सामान निकालने गया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर दहे गांव निवासी राजू सफाई कर्मी हैं और अपने घर में किराने की दुकान चलाते हैं. उनके सबसे बड़े बेटे प्रलय शनिवार रात दुकान पर थे। एक ग्राहक ने कोल्ड ड्रिंक मांगी, जिसके बाद प्रलय फ्रिज से सामान निकालने गए. इसी दौरान वह दुकान में कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान रखने के लिए लगाए गए लोहे के स्टैंड में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े.
घटना होते ही परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने प्रलय को तुरंत लोहे के स्टैंड से अलग किया. उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर शिवराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई. पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बिजली का करंट बताया जा रहा है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जवान का शव लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी, 4 की मौत
4 अक्तूबर 2026
‘फूलन देवी बनकर लूंगी बदला…’ झोपड़ी जलाये जाने पर गुस्से से पागल हुई लड़की; बदायूं का मामला
4 अक्तूबर 2026
महिला सिपाही की ख़ुदकुशी से उठा पर्दा, आयी 23 साल बड़े पूर्व फौजी से अफेयर की बात; पकड़ा गया
3 अक्तूबर 2026