स्वरूप नगर चोरी का खुलासा: पालतू कुत्ते की देखरेख करने वाली हेल्पर ने ही उड़वाए 60 लाख के जेवर, 2 गिरफ्तार

कानपुर के स्वरूप में नगर कारोबारी के घर से 60 लाख की चोरी करने वाली किशोरी नौकरानी, उसके बॉयफ्रेंड समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. कारोबारी ने पालतू कुत्ते की देखरेख के लिए किशोरी को नौकरी पर रखा था.
नौकरी के दूसरे ही दिन किशोरी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया था. वह एक माह से बॉयफ्रेंड के साथ काकादेव में लिवइन में रह रही थी. चोरी करने के बाद आरोपी घूमने के लिए लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और माउंट आबू गए थे.
कारोबारी ने 16 जून को नौकरी पर रखा था: डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार दोपहर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि स्वरूप नगर निवासी विकास शुक्ला का रेस्टोरेंट, स्वीट हाउस और आयुर्वेदिक दवा का कारोबार है. विकास ने पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए मैनपावर एजेंट आशू गुप्ता, श्यामजी प्रीमियम होम हेल्थ मंधना के जरिए 14 हजार सैलरी पर 16 जून को नौबस्ता हंसपुरम निवासी किशोरी को रखा था.
घर में रेकी करने के बाद 17 जून को किशोरी ने सुनियोजितक ढंग से साफ-सफाई के बहाने से घर के पिछले हिस्से का गेट खोल दिया था. कारोबारी विकास के काम पर जाने के बाद वह घर के पिछले हिस्से सोने-चांदी के जेवरात समेत 60 लाख का माल पार कर दिया था. इसके बाद किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी. अगले दिन काम पर न आने के कारोबारी को शक हुआ.
उन्होंने अलमारियां खंगाली तो उनके होश फाख्ता हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने स्वरूप नगर थाने में किशोरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू की. मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने किशोरी और उसके आवास विकास हंसपुरम निवासी बॉयफ्रेंड मो. युनूस को माउंट आबू से गिरफ्तार किया.
2 लाख रुपए में बेचा था सोने का ब्रेसलेट: डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि हिंदू किशोरी का पिछले एक साल से मो. युनूस से अफेयर चल रहा था, जिसके बाद वह दोनों बीते एक माह से काकादेव में लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे. पूछताछ में आरोपी मो.युनूस ने बताया कि उसने अपने परिचित ज्वैलर्स आवास विकास कालोनी निवासी मो. महताब को 2 लाख रुपए में सोने का ब्रेसलेट बेचा था. इसके बाद वह किशोरी के साथ लखनऊ, दिल्ली, अजमेर शरीफ, माउंट आबू घूमने के लिए निकल गए थे. पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने वाले ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों के पास से यह हुई बरामदगी: डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक माउंट आबू पहुंचने के बाद आरोपी मो. युनूस ने अपने दोस्त को फोन किया, जिसपर पुलिस को उसकी लोकेशन हाथ लग गई. आरोपियों के पास से सोने का कड़ा, सोने के बिस्कुट, गले का हार, कान के टॉप्स, एक टूटा सोने का कड़ा, 24 हजार कैश और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

चढ़ावा चोरी में मामले में SIT लेने लगी बाहर से सबूत, कल सांसद संजय सिंह को बुलाया
24 जून 2026
चढ़ावा चोरी में तत्काल FIR हो और फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई से सजा हो, VHP की मांग
24 जून 2026
कानपुर भाजपा की अंदरूनी कलह और तेज, ‘6 पार्षदों पर फैसला करो या 75 का इस्तीफा लो’
24 जून 2026