कानपुर देहात में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की मौत

✍️NNS Desk
कानपुर देहात में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में असालतगंज के पास गुरूवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

असालगतंज के मजरा चौबेपुर निवासी हिमांशु (19) पुत्र दीनदयाल और अभिजीत (18) पुत्र शिवकुमार बाइक से किसी काम तिश्ती गए थे. लौटते समय असालतगंज स्थित एक गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश से और खबरें