हाथरस में तेज रफ्तार कार पलटी: भांजे व दो मामाओं की मौत, नोएडा से उन्नाव जा रहे थे

यूपी के हाथरस में हुए एक भीषण सड़क हादसे में भांजे और उसके दो सगे मामाओं की मौत हो गई. ढाई साल के बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रविवार देर रात एक ही परिवार के 7 लोग होंडा ब्रियो कार से नोएडा से उन्नाव जा रहे थे.
अलीगढ़-एटा हाईवे पर करीब 2:50 बजे अचानक एक अन्य कार सामने आ गई. ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार बेकाबू होकर पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 100 किमी/घंटा रही होगी. हाईवे के किनारे खड़ी कार से टकराने से बचने की कोशिश में कार 4-5 बार पलटी और करीब 20 मीटर तक फिसलती चली गई.
हरदोई के रहने वाले रामजी (26), उनके दोनों मामा जगत पाल (50) और अवधेश (35) की मौत हो गई. उन्नाव निवासी रामजी के जीजा राजीव पाल (30), दीदी गोल्डी (28), भांजा नक्श (ढाई साल) और रिश्तेदार माया (40) घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ.
पारिवारिक कार्यक्रम के लिए जा रहा था परिवार: मृतक रामजी के घायल जीजा राजीव पाल ने बताया- हम सभी नोएडा के एकमूर्ति में किराए के मकान में रहते हैं. कार वॉशिंग का काम करते हैं. उन्नाव में एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे. 185 किलोमीटर का रास्ता तय करके हाथरस पहुंचे थे. रामजी कार चला चला रहा था, बाकी सो रहे थे कार (DL3C-BE-8289) को मेरा साला रामजी चला रहा था. बाकी सब कार में सो रहे थे। रात करीब 2:50 बजे जोर का झटका लगने से नींद खुली तो देखा कार पलटी हुई थी. पीछे बैठा मेरा परिवार बुरी तरह जख्मी था. गोद में बैठा मेरा बेटा भी घायल था। उनके कराहने की आवाजें आ रही थी.
घायल राजीव ने बताया- कार को मेरा साला रामजी चला रहा था. उसकी मौत हो गई. कार के परखच्चे उड़ गए, राहगीरों ने बाहर निकाला कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कि बोनट और हेडलाइटें टूट चुकी थीं. राहगीरों ने हमें बाहर निकाला. पुलिस को सूचना दी. फिर एम्बुलेंस से सभी को हाथरस जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर्स ने 3 को मृत घोषित कर दिया. 4 का इलाज जारी है.

ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल: राजीव का ढाई साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. रामजी ने सेकेंड हैंड कार खरीदी थी रामजी के बड़े भाई श्याम जी ने बताया- मामा जगतपाल, अवधेश और रामजी हरदोई के बालामऊ के रहने वाले थे. जीजा राजीव का परिवार उन्नाव के बांगरमऊ का रहना वाला है. रामजी ने कुछ महीने पहले ही नोएडा में सेकेंड हैंड कार खरीदी थी. उसकी कार से ही सभी आना-जाना करते थे. हमें रात में पुलिस से हादसे के बारे में सूचना मिली. सुबह भागते हुए अस्पताल पहुंचे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप: महिला समेत 2 कर्मचारी घायल, यात्री की पिस्टल से चली गोली
16 अगस्त 2026
’16 मिनट में 16 रुपए की सेल’ का ऑफर सुनते ही कानपुर के मार्ट में उमड़ी भीड़, पुलिस ने लाठियां भांजी
16 अगस्त 2026
कानपुर में चचेरे भाई की हत्या करने वाले का एनकाउंटर: दोनों पैर में लगी गोली, परिवार से मिलने आया था
16 अगस्त 2026