सौम्या अग्रवाल कानपुर में श्रम आयुक्त, 4 कमिश्नर समेत UP में 13 IAS के ट्रांसफर

शासन ने दोपहर करीब 3:15 बजे 13 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. गोरखपुर और बस्ती समेत कई मंडलों के आयुक्त भी बदले गए हैं. गोरखपुर को नया मंडलायुक्त मिल गया है. प्रयागराज की पहली महिला कमिश्नर सौम्या अग्रवाल को हटाकर उन्हें प्रदेश का श्रम आयुक्त बनाया गया है. सौम्या अग्रवाल, IPS मोहित गुप्ता की पत्नी हैं। 18 जनवरी, 2026 को प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से हुए विवाद में उनका नाम सुर्खियों में आया था. हाल ही में आईजी मोहित गुप्ता का भी ट्रांसफर एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन में किया गया है. सौम्या अग्रवाल की जगह डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज का नया कमिश्नर बनाया गया है.
आईएएस अनिल ढींगरा गोरखपुर के मंडलायुक्त थे, उन्हें आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है. वहीं, आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक पद से हटाकर गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है.

वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. प्रकाश बिन्दु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया. वहीं, आईएएस भूपेंद्र एस चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग बनाया गया है. शुभम कुमार को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है. इसके अलावा डॉ. लोकेश एम प्रयागराज के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं. सोनिया अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है. संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.
आईएएस पुष्प राज को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर थे. सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया. डॉ. बलकार सिंह को यूपीएसआईडीए (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. डॉ. बलकार सिंह अभी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव आवास एवं शहरी नियोजन थे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

श्री गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी से भड़का कानपुर का सिख समाज, फजलगंज थाने का घेराव
4 अगस्त 2026
अंतिम संस्कार के बाद मोर्चरी में मिला युवक का शव, कानपुर पुलिस पर उठे सवाल
4 अगस्त 2026
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मूक-बधिर पति-पत्नी व पड़ोस की महिला के शव एक कमरे में मिले
4 अगस्त 2026