श्रद्धा दुबे 10 दिन के लिए भेजी गयी जेल, थाने में 6 घंटे पूछताछ; बोली- मुझसे नहीं, वकील से बात करिए

मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ कोर्ट ने 10 दिन के लिए जेल भेज दिया है. उसने वैन में बैठने के बाद मीडिया के सामने हाथ जोड़ लिए. उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर को भी जेल भेजा गया है. इससे पहले लखनऊ पुलिस श्रद्धा, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को नागपुर से लखनऊ लाया गया था.
गुरुवार सुबह 10 बजे जब श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंची, तो अपना मुंह छिपाती दिखी. हाथ उठाकर नजर बचाते हुए थाने के अंदर गई. थाने में श्रद्धा से 6 घंटे 35 मिनट पूछताछ की गई. उसके अलावा बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश से भी अलग-अलग पूछताछ हुई.
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान श्रद्धा पुलिस के सामने चुप्पी साधे रही. बार-बार यही कहती रही कि मुझसे नहीं, मेरे वकील से बात करिए. फिर पुलिस तीनों को एक ही वैन में बैठाकर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने ले गई. वहां 35 मिनट तक तीनों का मेडिकल हुआ. इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया.
श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था. लखनऊ में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी. शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

वाराणसी में 4 मंजिला दो बिल्डिंग में भीषण आग, 3 km दूर से दिखे धुएं के गुबार
22 अक्तूबर 2026
जेल में आजम से मिले अखिलेश यादव, सपा प्रमुख बोले- यह सियासी नहीं, इमोशनल मुलाकात
22 अक्तूबर 2026
काशी में एयर शो: चिनूक हेलीकॉप्टर ने गंगा जल को चूमा, राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी
22 अक्तूबर 2026