Shab-e-Barat Traffic Diversion Kanpur: शहर में लागू रहेगा यातायात डायवर्जन,शाम 5 बजे से 4 फरवरी सुबह 5 बजे तक रहेगा डायवर्जन
✍️By: Nation Now Samachar Desk

कानपुर में शब-ए-बारात के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक विभाग ने Shab-e-Barat Traffic Diversion Kanpur लागू कर दिया है। यह डायवर्जन आज शाम 5 बजे से 4 फरवरी सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।ट्रैफिक विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और यदि कहीं एम्बुलेंस जा रही हो तो उसे सबसे पहले रास्ता दें। लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं।डायवर्जन के तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार लागू रहेगी:
- ईदगाह चौराहा से ईदगाह की ओर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन हर्षनगर चौराहा होते हुए जाएंगे।
- रामबाग चौराहा से थाना बजरिया की ओर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों को चमनगंज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
- सीसामऊ बड़ा चौराहा और काली मठिया से आने वाले वाहन बजरिया की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें रूपम टॉकीज चौराहा से भेजा जाएगा।
- रूपम टॉकीज से थाना बजरिया की ओर भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन हलीम कॉलेज और यतीमखाना मार्ग से जाएंगे।
- मोतीझील से ईदगाह जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन बेनाझावर तिराहा से छः बगलिया की ओर जाएंगे।
- कायस्थाना चौराहा से बकरमंडी की दिशा में प्रवेश वर्जित रहेगा।
- चुन्नीगंज (कर्नलगंज चौराहा) से बकरमंडी जाने वाले वाहन शनिदेव मंदिर मार्ग से डायवर्ट होंगे।
- ट्रैफिक विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि शब-ए-बारात के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

इटावा :हाईटेंशन लाइन हादसा, गरीब अशुतोष का जीवन बदल गया, सिस्टम पर उठ रहे सवाल
9 अप्रैल 2026
प्रयागराज में अतीक अहमद के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
9 अप्रैल 2026
Akhilesh Yadav Statement: “कानपुर को बदनामपुर बना दिया”: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, किडनी कांड और विकास पर उठाए सवाल
8 अप्रैल 2026