कौशांबी में पुणे से घर लौट रहे युवक का शव दो टुकड़ों में मिलने से हड़कंप, पुलिस मान रही आत्महत्या

UP में कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में डीएफसी रेलवे ट्रैक पर पुणे से घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक शिव कुमार का शव दो हिस्सों में मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी ज़िले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का दो टुकड़ों में शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक पुणे से अपने घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसका शव डीएफसी रेलवे लाइन पर मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है.
कहां की है ये घटना? घटना कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव की है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिव कुमार पुत्र भैयालाल के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक शिव कुमार पुणे में नौकरी करता था और गुरुवार को ट्रेन से घर के लिए निकला था. उसने रास्ते में परिजनों से फोन पर बात भी की थी और शुक्रवार सुबह घर पहुंचने की जानकारी दी थी.
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए: शुक्रवार की भोर गिरसा गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर उसका शव दो हिस्सों में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

घाटमपुर के पतारा में डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, 500 मीटर तक बाइक घसीटते हुए ले गया
24 जुलाई 2026
गोसेवा ट्रस्ट बनाकर देशभर से 100-करोड़ का फ्रॉड, कानपुर में अकाउंट होल्डर और बैंक कर्मी गिरफ्तार
24 जुलाई 2026
कानपुर देहात में मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित, मिली थीं टेबल पर नोटों की गड्डियां
23 जुलाई 2026