कानपुर के महाराजपुर रूमा में 100 की रफ्तार से स्कॉर्पियो घुसी ट्रक में, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर महाराजपुर के रूमा में खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों जा घुसी. हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 5 लोग गंभीर घायल हो गए.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. आधी कार चकनाचूर हो गई. लोग अंदर ही फंस गए. लोग दर्द से तड़पते रहे. मदद की गुहार लगाते रहे. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया. गैस कटर की मदद से कार काटकर लोगों को बाहर निकाला. घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया.
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियों में करीब 8 लोग सवार थे. कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी. फतेहपुर की ओर जा रहे थे. मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल पहुंचाया.
सर्विस लेन में ट्रक खड़ाकर ड्राइवर सो रहा था: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सर्विस लेन में खड़ा था. ड्राइवर अंदर ही सो रहा था. तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई. ड्राइवर तुरंत ही भाग निकला. हालांकि, थोड़ी ही दूरी पर पीआरवी ने उसे पकड़ लिया. ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया कि हादसे के बाद वह डर गया था. इसलिए मौके से फरार हो गया.

घायलों में 3 बच्चे, उम्र 7 से 10 साल के बीच: कांशीराम अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में घायल 8 लोगों में 7 से 10 साल के बीच की उम्र के 3 बच्चे, 22 से 30 साल के बीच की उम्र की 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. 2 बच्चे और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया है. घायलों को हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया है.
थाना प्रभारी जनार्धन सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बांदा में गैर-समुदाय में शादी का विरोध करने पर सास को कुल्हाड़ी से काट डाला
12 जुलाई 2026
हमीरपुर के मौदहा में 8.2 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में जेल भेजा
12 जुलाई 2026
कानपुर के जाजमऊ में गंगा किनारे मृत मिला मगरमच्छ: सिर की हड्डी टूटी, शरीर पर चोट के निशान
12 जुलाई 2026