ArjunTendulkarWedding : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मार्च में करेंगे सानिया चंडोक से शादी
✍️By: Nation Now Samachar Desk

ArjunTendulkarWedding : मुंबई | क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी शादी है। अर्जुन तेंदुलकर आगामी मार्च महीने में सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2024 में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा था।

पिछले साल हुई थी सगाई
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त में परिवार की मौजूदगी में दोनों की सगाई संपन्न हुई थी। सगाई के दौरान सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार भी बेहद खुश नजर आया था।

तेंदुलकर परिवार में खुशी का माहौल
शादी की खबर सामने आते ही तेंदुलकर परिवार और क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। माना जा रहा है कि शादी समारोह निजी और पारिवारिक होगा, जिसमें करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे।
क्रिकेट से इतर निजी जिंदगी चर्चा में
अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से जुड़े रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के कारण अर्जुन की हर गतिविधि पर फैंस और मीडिया की नजर बनी रहती है।
sports desk से और खबरें

हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को सरप्राइज, बर्थडे वीडियो हुआ वायरल
20 फ़रवरी 2026
कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, प्रिया सरोज ने शेयर की कप्तान SKY संग तस्वीरें
16 फ़रवरी 2026
IND vs PAK: हर हर महादेव! पाकिस्तान पर 61 रन से भारत की जीत, सूर्यकुमार यादव का वायरल पोस्ट
16 फ़रवरी 2026