गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
✍️NNS Desk

UP के के गाजियाबाद स्थित थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. यहां एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस दुर्घटना में मलबे के नीचे तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. हादसे के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. फिलहाल, मलबे में दबे लोगों की सटीक स्थिति और उनके रेस्क्यू को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें
12 अक्तूबर 2026
अखिलेश यादव के अरबपति रास सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए, 3 घंटे में गुजरात लौटे
12 अक्तूबर 2026
स्वरूप नगर स्थित रेस्टोरेंट में बवाल करने वाले सिपाही और दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरू
12 अक्तूबर 2026