फतेहपुर में रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया बांदा-सागर मार्ग जाम

फतेहपुर जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई. यह घटना देवीगंज पुल के पास हुई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बांदा-सागर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया.
जानकारी के अनुसार, खुशबू देवी (पत्नी सुजान) अपने भाई के साथ बाइक से गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल टीका लगवाने जा रही थीं। देवीगंज पुल के समीप एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बस के नीचे आ गई.
इस हादसे में खुशबू देवी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए. महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल छा गया. हादसे से नाराज लोगों ने बांदा-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया. उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की.
जाम के कारण लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया.
थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हुई है. हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस व चालक की तलाश जारी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सांसद कंगना रनौत और PM मोदी पर अमर्यादित पोस्ट में फंसा सपा विधायक, FIR दर्ज
18 जून 2026
बिठूर में खनन की खूनी जंग, रॉड से हमला और दो राउंड फायरिंग; दो गंभीर रूप से घायल
18 जून 2026
कानपुर पहुंचे CM योगी, प्रदर्शनी का किया अवलोकन; बोले- आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा अन्नदाता
18 जून 2026