फतेहपुर में मनीष हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, 25-25 हजार के दो इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

UP के फतेहपुर में शराब ठेके के सामने हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में 29 अगस्त की रात हुए विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर मनीष तिवारी उर्फ मनीष पंडा की हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी दोनों भाइयों अमन सिंह व मन्नू सिंह पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
पुलिस के मुताबिक, शराब ठेके पर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट के दौरान अमन सिंह के उकसाने पर उसके भाई मनू सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से मनीष के सीने में गोली मार दी. वारदात के बाद दोनों आरोपी कार से फरार हो गए.
परिजनों द्वारा हाईवे पर शव रखकर जाम लगाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की. पुलिस टीम ने लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर से दोनों इनामिया भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया गया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.
पुलिस के अनुसार, मामले में सामने आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मरने वालों की संख्या 11 हुई, ATS करेगी जांच, CM योगी ने किया मदद का ऐलान
31 अगस्त 2026
कानपुर में कार सिखाने के बहाने छेड़खानी-अश्लीलता करने वाले का मुंड़वाया सर, निकाला जुलूस
31 अगस्त 2026
कासगंज में मां की अस्थियां लेकर जा रहीं दो बेटियों की मौत, 4 रिश्तेदारों की भी जान गई
31 अगस्त 2026