IndiaEUDeal: PM मोदी ने भारत-EU समझौते को बताया ‘मदर ऑफ ऑल डील’, ट्रेड में नया अध्याय

IndiaEUDeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए हालिया समझौते को ऐतिहासिक करार बताते हुए इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील’ करार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस समझौते की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और यह भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ-साथ यूरोपीय देशों के करोड़ों नागरिकों के लिए बड़े अवसर लेकर आया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत-EU समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का एक शानदार उदाहरण है। यह करार न केवल व्यापारिक दृष्टि से अहम है, बल्कि वैश्विक स्तर पर सहयोग और साझेदारी को भी नई दिशा देता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता ग्लोबल GDP के करीब 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के लगभग एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है, जो इसकी व्यापकता और प्रभाव को दर्शाता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। इसके जरिए लोकतंत्र, कानून का शासन और आपसी विश्वास जैसी साझा मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह डील डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ के प्रति भारत और यूरोपीय संघ की साझा प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-EU समझौता आने वाले वर्षों में रोजगार, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खोलेगा। इससे भारतीय उद्योगों को यूरोपीय बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी, वहीं यूरोपीय कंपनियों के लिए भारत एक मजबूत निवेश गंतव्य के रूप में उभरेगा। कुल मिलाकर, यह करार वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
दिल्ली से और खबरें

DelhiVidhansabha:दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, पीलीभीत के नंबर वाली कार अंदर घुसी, गुलदस्ता रखकर फरार
6 अप्रैल 2026
वंदे भारत में परोसा खाना महिला और बेटे के लिए बन गया खतरा, होंठ सूजने और दस्त की शिकायत
1 अप्रैल 2026
Hormuz Strait crisis: होर्मुज संकट की आंच: सेमीकंडक्टर, पेट्रोकेमिकल और AI सेक्टर पर बढ़ता दबाव, भारत के लिए नई चुनौती
28 मार्च 2026