बागपत में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई पिकअप, छह श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल
✍️NNS Desk

UP में बड़ा हादसा हुआ है. बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या यूपी-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से वापस अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं जा रहे थे. बड़ा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई. हादसे में एक बच्ची सहित कुल छह की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए.
घायलों को सीएचसी खेकड़ा, बागपत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जी टी वी दिल्ली रेफर किया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

महोबा के चर्चित bjp विधायक बृजभूषण राजपूत ने बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ जड़े
22 अक्तूबर 2026
कानपुर में बड़े भाई ने सिर कूचकर छोटे को मार डाला, तखत पर सोने को लेकर झगड़ा हुआ
21 अक्तूबर 2026
बुलंदशहर में 69 साल के ‘बुलंद बुजुर्ग’ का रामलीला में हैरतअंगेज स्टंट, 60 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
21 अक्तूबर 2026