‘पैसों की तंगी’ और ‘घरेलू झगड़ों’ से राहत पाने के लिए आषाढ़ मास में करें तुलसी से जुड़े ये 5 काम

कल 30 जून मंगलवार से आषाढ़ महीना शुरू हो गया है. इस महीने में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है. सनातन धर्म-शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए तुलसी पूजा करना आसान तरीका है.
खासतौर पर यदि आषाढ़ महीने में तुलसी पूजा की जाए, कुछ खास उपाय किए जाएं तो बहुत लाभ होता है. घर में खुशहाली आती है, आर्थिक तंगी दूर होती है, निगेटिविटी खत्म होती है. यदि घर में झगड़े हो रहे हों, तंगी हो तो ये उपाय आजमाए जा सकते हैं.
तुलसी के प्रभावी उपाय: धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी जी की पूजा होती है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं. लक्ष्मी जी को धन-समृद्धि की देवी माना गया है. जानिए आषाढ़ महीने में तुलसी से जुड़े कौनसे काम करें?
1-तुलसी को जल : आषाढ़ मास में रोज सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं. इस दौरान विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें. फिर तुलसी जी की 7, 11 या 21 परिक्रमा करें. ध्यान रहे कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल न चढ़ाएं. इस दिन तुलसी जी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं. न ही तुलसी को छुएं.
2-तुलसी के पास दीपक: आषाढ़ महीने में रोज शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और धन-समृद्धि पाने के लिए बहुत प्रभावी माना गया है. यह उपाय करने से घर में पैसा और सकारात्मकता बढ़ती है. दीपक जलाते समय भगवान से प्रार्थना करें कि घर में सुख-समृद्धि, शांति बनाए रखें.
3-विष्णु जी को तुलसी का भोग : आषाढ़ मास में रोज भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें भोग में तुलसीदल जरूर अर्पित करें. विष्णु जी की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है. साथ ही ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के लिए एक दिन पहले ही तुलसी की पत्तियां तोड़कर रख लें. क्योंकि इन 2 दिन में तुलसी के पत्ते तोड़ना, उसे स्पर्श करना वर्जित है.
4-मंत्र जाप : भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप तुलसी के पौधे के पास बैठकर करने से उसका कई गुना ज्यादा फल मिलता है. रोजाना प्रयास करें कि ये काम कर सकें.
5-तुलसी में दूध : हर शुक्रवार को तुलसी के पौधे में जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं. ज्योतिष शास्त्र में ये उपाय धन प्राप्ति के लिए बहुत प्रभावी माना गया है.
ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना गया है इसे कभी भी गंदे हाथ से या अपवित्र स्थिति में न छुएं. न ही तुलसी के पौधे के आसपास कांटेदार पौधे, जूते-चप्पल, कचरा, झाड़ू जैसी कोई भी अपवित्र वस्तु रखें.
अध्यात्म से और खबरें

आषाढ़ मास आज से शुरू, पड़ेंगे देवशयनी एकादशी समेत 5 बड़े व्रत-त्योहार; जानें क्या करें
30 जून 2026
दुर्लभ संयोग में ज्येष्ठ वट पूर्णिमा व्रत आज, भगवान जगन्नाथ करेंगे 108 कलशों से स्नान; जानें शुभ मुहूर्त
29 जून 2026
इस बार सावन में दो-दो ग्रहण: 12 अगस्त को सूर्य व 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण
28 जून 2026