श्रद्धा दुबे के शिवा को धमकाने के 2 ऑडियो वायरल होने से नई सनसनी, ‘बदनाम किया मुझे, तुझे घुमा-घुमाकर मारेंगे’

UP की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के दो और ऑडियो सामने आए हैं. इस ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा को धमकाते हुए दिखती है. ऑडियो में बातचीत के दौरान श्रद्धा कहती है कि उसने गाड़ी में घुमा-घुमाकर मुझे बदनाम किया है. धमकी भरे लहजे में कहती है घुमा-घुमाकर मरेंगे.
पहले ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा से कहती सुनाई देती है कि गोल-गोल घूमकर तुमने बदनामी की है. श्रद्धा कहती है कि मेरा नाम खराब हुआ है. बातचीत के दौरान श्रद्धा एक ऑफिसर का जिक्र करते हुए कहती है कि उन्हें शिवा के बारे में जानकारी मिली है और पहले उसकी पैसे की स्थिति ठीक थी, लेकिन बाद में उसे नुकसान हुआ. इस पर शिवा कहता सुनाई देता है कि सही डिटेल निकाली है, तो श्रद्धा कहती है कि जब लोग उसकी जानकारी निकाल सकते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं. श्रद्धा कहती है कि तुमने कभी साथ नहीं छोड़ने का वादा किया था, लेकिन अब वह उसे छोड़कर जा रहा है.
ऑडियो में श्रद्धा यह भी कहती सुनाई देती है कि शिवा पूरे शहर में यह दिखा रहा था कि वह उसे घुमा रहा है. इसके बाद वह धमकी भरे लहजे में कहती है कि जितना घुमा-घुमाकर तुमने मेरा नाम खराब किया है, उतना ही घुमा-घुमाकर वह तुम्हें मारेगी, ताकि लोग उसे याद रखें। बातचीत के दौरान एक तीसरे व्यक्ति की आवाज भी इस दौरान आती है जो बीच-बीच में बोलता है.
जहां बैठेगा वहीं मारुंगी उसे: वहीं दूसरे ऑडियो में श्रद्धा किसी व्यक्ति को फोन पर अपने घर आने को कहती है। श्रद्धा कहती है कि थोड़ी देर के लिए घर आ सकते हो क्या, थोड़ा मैटर हो गया. घर आओगे तो बताएंगे। बहुत तगड़ा वाला मैटर हुआ है. आई नो मेरी गलती है। श्रद्धा कहती है कि इसकी यानी की शिवा की गाड़ी घूमने की वजह से वह बदनाम हो चुकी है और अब उतनी ही धज्जियां उड़ाएगी. तुम्हारी जान की कसम खाती हूं. तुम्हारी जान की कसम झूठी नहीं खाई. जहां बैठेगा वहीं मारुंगी उसे। वादा करती हूं. हां पता मैंने बहुत बेज्जती की। फोन उस व्यक्ति को दस मिनट में आने को कहती है.
श्रद्धा किसी ऋषभ का भी जिक्र करती है: फिर ऑडियो में श्रद्धा शिवा से यह भी कहती है कि लोग उसके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और उसकी बदनामी हुई. वह सवाल करती है कि क्या तुम्हे लगाता है कि मैं तुम्हे माफ कर दूंगी. श्रद्धा किसी ऋषभ का भी जिक्र करती है. श्रद्धा कहती है कि ऋषभ उसके पीछे पड़ा रहता था, लेकिन मैंने उसे इग्नोर किया. इसके बावजूद उसने ऐसा व्यवहार नहीं किया। वहीं, शिवा पर आरोप लगाते हुए वह कहती है कि उसने अपना काम निकालने के बाद उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में परेड का 90 फीट का रावण 30 मिनट हुआ ख़ाक, 1 लाख लोग पहुंचे; जय श्रीराम की गूँज
20 अक्तूबर 2026
दंडाधिकारी की भूमिका में CM योगी, गोरखपुर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा
20 अक्तूबर 2026
कन्नौज में ट्रक और डीजल टैंकर की भीषण भिड़ंत, दो की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
20 अक्तूबर 2026