थप्पड़ मारने पर तलवार से काटी गर्दन, संतकबीरनगर में बवाल; गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

UP के संतकबीर नगर में थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक युवक की बीच बाजार चौराहे पर तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई. पांच दिन पहले एक शादी समारोह में आरोपी ने युवक की भांजी से छेड़छाड़ की थी. इसका विरोध करते हुए युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया था. पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में हत्या की गई.
गुरुवार देर रात जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर बखिरा थाना क्षेत्र में युवक घर लौट रहा था. तभी आरोपी अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे घेर लिया. इसके बाद गले पर तलवार से वार कर दिया. हमला इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की गुमटी और घर में आग लगा दी. हालात बिगड़ने पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी. पुलिस जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी, तो गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस रोकने की कोशिश की और पुलिस से धक्का-मुक्की की। देर रात एडीजी जोन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
उधर, शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं लाठियां लेकर सड़क पर उतर आईं. महिलाओं ने लाठियां पटककर प्रदर्शन किया और आरोपी के एनकाउंटर की मांग की. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया. मृतक की पत्नी ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए कहा, “मेरे पति की बेरहमी से हत्या की गई है. हमें जान के बदले जान चाहिए, इससे कम कुछ नहीं.” फिलहाल मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सचेंडी में लोडर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, कैंधा बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे
19 जून 2026
कानपुर के चकेरी में महिला मित्र के साथ लिवइन में रहने वाले का शव फंदे से लटकता मिला
19 जून 2026
फतेहपुर में रंजिश के चलते युवक पर दिनदहाड़े ईंट-पत्थरों से हमला, 8 से 10 बाइक सवारों की दबंगई
19 जून 2026