कानपुर के साढ़ में भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता व तीन बेटियों की दबकर मौत, एक बेटी घायल

कानपुर के साढ़ में रविवार को मकान ढहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. भारी बारिश की वजह से सुबह 9.30 बजे एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. हादसे में पिता और 4 बेटियां मलबे के नीचे दब गए.
धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए और मलबा हटाना शुरू किया. पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। करीब 2 घंटे बाद पांचों लोगों को बाहर निकालकर CHC पहुंचाया गया. डॉक्टर्स ने मुकेश (45) और उनकी 3 बेटियों माया (16), नीतू (12) और पल्लवी (7) को मृत घोषित कर दिया.
सबसे बड़ी बेटी काजल (19) की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज चल रहा है। परिवार में अब वह अकेली बची है. उसकी 2 महीने बाद शादी होनी है. मां की काफी पहले बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है.

बारिश से कमजोर हो गया था मकान: ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं. रविवार सुबह बारिश के दौरान अचानक मकान का ढांचा भरभराकर गिर गया.
हादसा अचानक होने के कारण अंदर मौजूद पिता और उसकी चार बेटियों को संभलने का मौका नहीं मिला. सभी मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों ने हाथों से शुरू किया मलबा हटाना: मकान गिरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने आसपास उपलब्ध साधनों और हाथों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया. ग्रामीणों का पूरा ध्यान मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने पर है.
मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है और ग्रामीण रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं. घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है. प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव कार्य को और तेज किए जाने की बात कही जा रही है.
फिलहाल मलबे में दबे पिता और चारों बेटियों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है. रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही उनकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कल्याणपुर में दवा कारोबारी की फ्लैट में गला रेतकर हत्या: नौकर पर शक, CCTV में नजर आया
6 सितंबर 2026
संभल में ट्राई-साइकिल सवार दिव्यांग को बचाने में डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, 4 की मौत
6 सितंबर 2026
मुरादाबाद में 4 सेकंड में ढही 4 मंजिला बिल्डिंग, HT पोल टूटने से निकली चिंगारियां
6 सितंबर 2026