कानपुर के सचेंडी में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

✍️NNS Desk
कानपुर के सचेंडी में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास गुरुवार शाम गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और करीब 50 फीट तक उठते धुएं के गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में उसने फैक्ट्री के स्टॉक रूम समेत कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया.

सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग की भयावहता को देखते हुए पनकी और फजलगंज के अलावा कानपुर देहात से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दस से अधिक दमकल वाहनों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

गद्दा जलने से आग तेजी से फैली: चकरपुर मंडी से करीब आधा किलोमीटर पहले सर्विस रोड पर आदित्य गर्ग की शिल्पा ट्रेडिंग कारपोरेशन के नाम से गद्दा फैक्ट्री संचालित है. फैक्ट्री में करीब 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं. गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक फैक्ट्री के एक हिस्से से धुआं उठने लगा. कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. गद्दे और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई.
आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. कर्मचारियों ने आनन-फानन बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी. कुछ ही देर में पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग की स्थिति गंभीर होने पर कानपुर देहात से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया. पर काबू पाने का प्रयास जारी है.

खिड़की तोड़कर स्टॉक रूम में पहुंचे फायर कर्मी: आग फैक्ट्री के स्टॉक रूम तक पहुंच गई थी. अंदर धुआं अधिक होने के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दमकल कर्मियों ने स्टॉक रूम की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. लगातार पानी की बौछार के बावजूद ज्वलनशील सामान के कारण आग दोबारा भड़क रही थी.

आग की लपटें और धुएं के गुबार दूर से दिखाई दे रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ सर्विस रोड पर जुट गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को फैक्ट्री के आसपास से हटाया और दमकल कर्मियों के लिए रास्ता साफ कराया.

दो घंटे बाद मिली राहत: सीएफओ दीपक शर्मा की अगुवाई में दमकल की टीम ने करीब दो घंटे तक लगातार अभियान चलाया. कई दमकल वाहनों से पानी की बौछार कर आग को चारों तरफ से घेरा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. इसके बाद दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर पहुंचकर अलग-अलग स्थानों पर जांच की और सुलग रहे सामान को भी बुझाया, ताकि आग दोबारा न भड़क सके.

क्या बोले सीएफओ दीपक शर्मा: सीएफओं दीपक शर्मा ने बताया ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

bollywood news से और खबरें