कानपुर के गोविंदनगर में 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोग फंसे; मौके पर फायर ब्रिगेड

कानपुर में मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने 4 मंजिल को अपने चपेट में ले लिया है. आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था.
शोरूम में 6 लोगों के फंसे होने की आशंका है. फायर ब्रिगेड की 8 से अधिक गाड़ियां मौके पर हैं. वहीं मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने गोविंदपुरी पुराने पुल पर वाहनों को पूरी तरह बंद करा दिया है. हादसा गोविंदनगर के पुराने पुल के पास की है.

फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन ने बताया- आग अचानक कैसे लगी, इसके सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. हालांकि, प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है.

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया- “कंट्रोल रूम से गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर फ़ज़लगंज, किदवई नगर की करीब 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं. इसके साथ ही वाटर स्पेशलाइज्ड गाड़ी भी भेजी गई है. हमने तीन तरफ से बिल्डिंग को घेरकर आग बुझाने की कोशिश की. आग पर काबू पा लिया गया है. अब केवल कूलिंग का काम चल रहा है.”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मूक-बधिर पति-पत्नी व पड़ोस की महिला के शव एक कमरे में मिले
4 अगस्त 2026
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उठा लोगों का भरोसा, 30% गाड़ियां फिर पुराने हाईवे पर लौटीं
4 अगस्त 2026
आजमगढ़ में ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, तीन लोग जिंदा जले
4 अगस्त 2026