सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटकर गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

✍️By: Nation Now Samachar Desk
Major accident at Surajkund fair: Swing collapses, police inspector killed, 13 injured

फरीदाबाद | हरियाणाहरियाणा के सूरजकुंड मेला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। फरीदाबाद में चल रहे विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान एक झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस भीषण हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

झूला टूटते ही मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में भारी भीड़ मौजूद थी और झूले पर कई लोग सवार थे। अचानक झूले का संतुलन बिगड़ा और वह तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया। हादसे के बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) February 8, 2026

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद मेले में सुरक्षा इंतजामों और झूलों की तकनीकी जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में झूले की तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एहतियातन कुछ झूलों का संचालन रोक दिया गया है।

Haryana से और खबरें