लखनऊ अग्निकांड: आग लगी तो ऑटोमैटिक लॉक हो गया गेट… यही वजह 15 मौतों की

✍️NNS Desk
लखनऊ अग्निकांड: आग लगी तो ऑटोमैटिक लॉक हो गया गेट… यही वजह 15 मौतों की

लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस बिल्डिंग में आग लगी उसका मेन गेट थंब एम्प्रेशन से खुलता था. आग लगने की वजह से गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया. यही वजह है कि आग लगने के बाद बिल्डिंग के अंदर लोग फंस गए. बाहर नहीं निकल सके. और 15 लोगों की मौत हो गई.

नामी कॉलेज का मालिक है वीरेंद्र शुक्ला: अलीगंज की जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह जमीन वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर बताई जा रही है. बिल्डिंग का नक्शा सुरेंद्र शुक्ला और धीरेंद्र शुक्ला के नाम पर पास है. वीरेंद्र शुक्ला किसी नामी कॉलेज के मालिक हैं. बिल्डिंग में आपातकाल निकास द्वार भी नहीं था, जिसकी वजह से अग्निकांड में 15 लोगों की जान गई. जैसे ही बिल्डिंग में आग लगी मेन गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया. अंदर फंसे 15 लोग अपनी जान गवां दिए.

इन्होंने जताया दुख:  इस अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. अग्निकांड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया है. सभी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. 

सीएम योगी ने परिजनों को दिया भरोसा:  सीएम योगी ने अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है. घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है. सीएम योगी अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचे और सीधे घटनास्थल पर गए. यहां अफसरों से हादसे की जानकारी ली. इसके बाद KGMU में पीड़ितों के परिजनों से मिले. सीएम योगी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि एक भी जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शेंगे नहीं. पीड़ित परिजनों से सीएम ने कहा कि हर एक जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. 

मरने वालों में 12 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल:  अग्निकांड में जान गंवाने वालों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मरने वालों में 12 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. इनकी पहचान सागर उम्र 27 वर्ष, नीलेश उम्र 27 वर्ष, अनामिका उम्र 28 वर्ष, श्याम उम्र 30 वर्ष, अनुचा उम्र 25 वर्ष, सोमालिया उम्र 30 वर्ष, शाहजान उम्र 19 वर्ष, रुक्मणि उम्र 24 वर्ष, आदित्य श्रीवास्तव उम्र 23 वर्ष, अब्दुल रहमान उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है.   

उत्तर प्रदेश से और खबरें